पिछले 45 सालों से कांच खा रहा है यह शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान (Watch video)

Saturday, Sep 14, 2019 - 11:52 AM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीयिा पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आप सोचेंगे कि जो कांच जरा सी चुभ जाए तो दर्द से जान निकल जाती है भला उसे कोई इंसान खा कैसे सकता है, लेकिन यकीन मानिए यह सच है। यह हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के डिंडोरी का है जहां एक व्यक्ति पिछले 45 सालों से कांच खा रहा है। 


दरअसल दयाराम साहू नाम के शख्स को बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह थी और इसी के चलते उन्होंने कांच खाना शुरू किया जो पहले उनका शौक फिर बाद में नशा बन गया। पेशे से वकील दयाराम बड़े ही मजे से कांच को खाते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दयाराम बल्ब और कांच की बोतलों के टुकड़ों को कितनी आसानी से चबाकर निगल जाते हैं। दयाराम की मानें तो पहले वो एक किलो तक कांच चबा जाते थे। हालांकि दांत कमजोर होने के कारण अब उन्होंने कांच खाना धीरे-धीरे बंद करने का निर्णय लिया है। 


 

Anil dev

Advertising