मध्य प्रदेश: बीच सड़क लड़की को घेरकर लड़कों ने की छेड़छाड़, सामने आया शर्मनाक वीडियो

Sunday, Mar 13, 2022 - 01:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कों द्वारा एक लड़की को छेड़ते देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर कुछ दिन पहले अलीराजपुर जिले के बलपुर गांव में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव की है।

 

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि कैसे लड़की अपना बचाव कर रही है और बीच सड़क पर ही लड़के उसके साथ गलत काम कर रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला गांव में आयोजित एक प्रसिद्ध उत्सव के दौरान का है। जिस भगोरिया उत्सव का यहां जिक्र किया गया है यह मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में सबसे बड़े और प्रसिद्ध वार्षिक आयोजनों में से एक है।

 

खुद का लड़की बचाव करती दिखी लड़की
वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित लड़की पास में खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिप रही है, लेकिन इस बीच वहां से गुजर रहे लड़कों के ग्रुप ने लड़की को पकड़ा और उसके साथ बुरा काम किया। उसके बाद वे लड़के वहां से चले गए, कुछ देर बाद एक और लड़का वहां आया और लड़की को उसने भी पकड़ा और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। वहां मौजूद और लड़के इसका वीडियो बनाते और हल्ला करते दिख रहे हैं।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की और युवक पड़ोसी धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं राह गुजरते लोगों में से किसी ने भी इशकी विरोध नहीं किया। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), अलीराजपुर मनोज सिंह का कहना है कि पुलिस को मामले की खबर मिली है और केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि छेड़छाड़ में शामिल कुछ लड़कों की पहचान हो गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Seema Sharma

Advertising