बाबा साहेब आंबेडकर को सर्दी न लगे, इसलिए युवक रोज प्रतिमा को ओढ़ाते हैं कंबल

Friday, Jan 11, 2019 - 06:17 PM (IST)

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का एक प्रेमी युवक दो महिने से उनकी प्रतिमा पर कंबल ओढ़ा रहा है। श्योपुर जिले के ददुनी गांव में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडर की प्रतिमा पर नंदकिशोर जाटव नामक युवक उनको ठण्ड ना लगे 2 माह से कंबल ओढ़ा रहा है।  



धूप निकलते ही हटा देते हैं कंबल 

बताया गया कि नन्दकिशोर यहां गांव में लंबे समय से समाज के नव युवाओं व महिलाओं को उनकी प्रतिमा की पूजन करने के लिए प्रेरित करता रहा है। अब वो 2 महीने से बाबा की प्रतिमा को सर्दी से बचाने को बाजार से कंबल लाकर रोजना शाम को 6 बजे ओढ़ा देता है। धूप निकलते ही कंबल को वह फिर हटा देता है। 

Anil dev

Advertising