लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पति ने 7 महीने की प्रेंगनेंट बीवी काे चाकुअाें से गाेदा

Wednesday, Nov 02, 2016 - 05:47 PM (IST)

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी को चाकुओं से गोद दिया।  इलाज के दौरान आज सुबह युवती की मौत हो गई। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। द्वारकापुरी पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय निवासी रोशनी (25) पर कल देर रात उसके पति सोनू पाटीदार ने चाकुओं से हमला कर दिया। 

रोशनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रोशनी के भाई मनीष ने बताया कि उसकी बहन ने दो साल पहले सोनू से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से दोनों के बीच अकसर विवाद होता रहता था। युवती का उपचार कर रहे चिकित्सक के मुताबिक वह 7 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। 

Advertising