महिलाओं ने वकील को कोर्ट में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Jul 18, 2017 - 11:52 AM (IST)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के गुना जिले में कुछ महिलाओं ने एक वकील को चप्पलों से बुरी तरह पीटा। जब महिलाएं वकील की कोर्ट परिसर में पिटाई कर रहीं थी तो उस समय किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिलाओं वकील पर कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।

 


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं वकील को सभी के सामने दौड़ा-दौड़ा के पीट रही हैं। वकील महिलाओं से पीछा छुड़ाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है लेकिन वो सब इसे दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही हैं। महिलाओं ने वकील पर थप्पड़ों के साथ ही चप्पलों से भी हमला किया। वकील को पीट पीट कर महिलाएं कोर्ट रूम के अंदर तक ले गईं। वहीं इस पूरी घटना को देखने के बाद आसपास खड़े लोग हैरान थे। फिलहाल अब तक यह भी स्पष्ट नही हो सका है कि पिटाई करने वाली महिलाओं ने वकील के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। 

 

Advertising