19 साल की लड़की ने थाने में किया सुसाइड, CCTV फुटेज ने खाेला राज!

Monday, Nov 21, 2016 - 06:31 PM (IST)

भोपालः मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पुलिस थाने में एक लड़की के थाने में ही सुसाइड करने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। दरअसल लड़की को इलाके के एक कुएं में मिले नरकंकाल के मामले में पू्छताछ के लिए थाने लाया गया था। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि लड़की किस तरह अपना दुपट्टा उतारकर उसे फांसी के फंदे की शक्ल दे रही है।

क्या है पूरा मामला?
शनिवार को पुलिस स्टेशन में सत्यभान रजक की 19 साल की बेटी रंजना रजक ने फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी मिलते ही आईजी आशुतोष राय, एसपी संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। महिला थाना की इंचार्ज ऊषा वर्मा, हेड कॉन्सटेबल सुखलाल साकेत और कॉन्सटेबल संध्या वर्मा को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया था। लड़की के परिवार ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया।

Advertising