ढोल नगाड़ों के साथ मां मचैल के दर्शनों को रवाना हुई छड़ी यात्रा

Saturday, Aug 11, 2018 - 07:50 PM (IST)

कठुआ : कैप्टन सुनील चौधरी चौक से सटे मंदिर से मचैल माता के लिए दूसरी छड़ी यात्रा रवाना हुई। मंदिर से पहले ढोल नगाड़ों के साथ छड़ी निकाली गई। जो शहर से होते हुए जिला सचिवालय तक पहुंची। यहां ए.सी.आर. जितेंद्र मिश्रा ने यात्रा को विधिवत झंडी दिखाकर रवाना किया। मिश्रा ने कहा कि वे कामना करते हैं कि तमाम यात्रा पर जाने वाले भक्त वहां अपने परिवार की सुख समृद्धि के साथ साथ रियासत की खुशहाली और शांति की कामना करेंगे। वहीं, ढोल नगाड़ों के बीच यात्रा रवाना हो गई। भक्त भजन कीर्तन करते हुए देवीय दरबार में अपनी हाजिरी लगाने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए।
 
 

Monika Jamwal

Advertising