दिल्ली में चोरों के हौंसले बुलंद, बीच सड़क बंदूक तान कर लूट ली लग्जरी कार

Monday, Aug 12, 2019 - 06:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है आए दिन उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली के आर के पुरम इलाके का आया है ज​हां अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक दिखाकर एक लग्जरी कार को कथित तौर पर लूट लिया।

 

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार की रात को हुई जब जगुआर कार का चालक अपने मालिक को लाने के लिए दक्षिणी दिल्ली के एक मॉल की तरफ जा रहा था। इस दौरान हुंदै वर्ना ने जगुआर को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जगुआर का चालक नुकसान का पता लगाने के लिए बाहर निकला।

 

अधिकारी ने बताया कि तुरंत दो व्यक्ति वर्ना से बाहर निकले और चालक को एक बंदूक दिखाकर डराया। उनमें से एक व्यक्ति जगुआर चलाकर जबकि दूसरा व्यक्ति वर्ना लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। 

vasudha

Advertising