आज शाह गुजरात के आदिवासी परिवार संग करेंगे लंच, घर पहुंचा LPG सिलेंडर

Wednesday, May 31, 2017 - 12:54 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों 2019 के मिशन के चलते और पार्टी विस्तार के लिए पूरे देश का दौरा कर रहे हैं। इसी के चलते शाह आज गुजरात जाएंगे। शाह वहां देवलिया गांव में आदिवासी परिवार के घर पर खाना खाएंगे। शाह के इस दौरे के पूर्व आदिवासी पोपटभाई राथवा के घर पर नया शौचालय बनवाया गया है, इतना ही नहीं नया LPG सिलेंडर और स्टोव उनके घर पहुंचा दिया गया है।


एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, पोपटभाई राथवा स्थानीय भाजपा नेता हैं और अनुसूचित जनजाति से आते हैं। शाह के उनके घर आने की खबर से वहां खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले ही उन्हें जानकारी मिली कि शाह उनके घर आ रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने घर में टॉयलेट और वॉशबेसिन बनवाया गया है।  टॉयलेट बनाने का काम एक ही दिन में पूरा कर दिया गया। बता कि शाह जिस भी राज्य में दौरे के लिए जाते हैं वहां किसी न किसी घर में खाना जरूर खा कर आते हैं।

Advertising