लैफ्टिनैंट जनरल मल्होत्रा बने NCC महानिदेशक

Tuesday, Apr 17, 2018 - 11:56 PM (IST)

नई दिल्ली: लैफ्टिनैंट जनरल पी.पी. मल्होत्रा ने दुनिया की सबसे बड़ी वर्दीधारी युवक संस्था राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी. सी.) के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। 

रक्षा मंत्रालय की मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार लै. जनरल मल्होत्रा ने गत 11 अप्रैल को एन.सी.सी. महानिदेशक का कार्यभार संभाला। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे के कैडेट रहे लै. जनरल मल्होत्रा को 18 जून, 1983 में सेना की इंजीनियर कोर में कमीशन मिला था। इससे पहले वह सेना की उत्तरी कमान के मुख्य अभियंता थे। वह विभिन्न रैजीमैंटों, स्टाफ तथा कमान के स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

Pardeep

Advertising