LPG New Rules: Alert! आपकी इन गलतियों का कारण रिजेक्ट हो सकता है LPG रिफिल
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 10:34 AM (IST)
LPG New Rules : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते कच्चे तेल और गैस की ग्लोबल स्पलाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है। इस दिक्कत के चलते गैस की कीमतों में उछाल और जमाखोरी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सरकार ने LPG बुकिंग और वितरण के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। ये नए नियम देश में 1 मई से लागू हो गए हैं।
डबल कनेक्शन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'
नए नियम के अनुसार अब एक घर में दो तरह के LPG नहीं रखे जा सकेंगे। अगर आपके पास LPG के साथ PNG की सुविधा भी है तो आपके जल्द ही अपना LPG क्नेक्शन सरेंडर करना होगा। तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि PNG वाले घरों में सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग और डुप्लीकेट कनेक्शन पर लगाम लगाना है।

बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सिलेंडर
इसी के साथ आपको अब अपना रसोई सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरुरी होगा। बिना इस वेरिफिकेशन के आपको डिलीवरी नहीं मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों का ई- केवाईसी पहले से हो चुका है उन लोगों को यह प्रोसेस दोबारा करवाने की जरुरत नहीं। इसके अलावा जून 2025 से पहले रिफिल लेने वाले उपभोक्ताओं को 'संभावित निष्क्रिय' (Inactive) माना जा सकता है और उन्हें वेरिफिकेशन के बिना नया ऑर्डर नहीं मिलेगा।
OPT के आधार पर मिलेगी डिलीवरी
अब कई जगहों पर आपको LPG की डिलीवरी OTP के आधार पर मिलेगी। यानि की जिस समय आप अपका सिलेंडर डिलीवर होगा उस समय आपके रजिसट्रर नंबर पर एक कोड आएगा, जिसे बताने पर ही आपको अपना सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही, जमाखोरी रोकने के लिए दो बुकिंग के बीच के न्यूनतम समय अंतराल को भी बढ़ाया जा रहा है।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी कदम:
1. अपने वितरक के पास जाकर आधार बेस्ड ई-केवाईसी तुरंत पूरा करें।
2. सुनिश्चित करें कि आपका सही मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में अपडेटेड है।
3. सब्सिडी के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं।
4. यदि आपके पास अतिरिक्त या डुप्लीकेट कनेक्शन है, तो उसे खुद बंद करवाएं।
