पेट्रोल के बाद रसोई गैस हुआ सस्ता

Monday, Feb 29, 2016 - 09:40 PM (IST)

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 61.50 रुपये सस्ता कर दिया है जबकि विमान 4174.49 रुपए प्रति किलोलीटर महंगा हो गया है। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि दिल्ली में 01 मार्च से बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 575 रुपए की बजाय 513.50 रुपए का मिलेगा। इससे पहले 01 फरवरी को इसके दाम 118 रुपए घटाए गए थे। 
 
सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम नौ पैसे घटाए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने इससे पहले पेट्रोल भी आज आधी रात से 3.02 रुपए सस्ता करने की घोषणा की थी। इससे दिल्ली में पेट्रोल 56.61 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा। हालांकि, डीजल के दाम 1.47 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 46.43 रुपये प्रति लीटर हो जाखेंगे। 
ि
दल्ली में विमान ईंधन की कीमत 01 मार्च से 4174.49 रुपये बढ़ाकर 39301.31 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।  देश के चार महानगरों में बिना सिसडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार होंगे - 
 
महानगर: पुरानी कीमत
नई कीमत दिल्ली: 575.00-513.50 
कोलकाता: 602.00-541.00 
मुंबई: 585.50-522.50 
चेन्नई: 587.00-525.50 
Advertising