नेपाल में कम तीव्रता का भूकंप

Friday, Feb 10, 2017 - 10:10 PM (IST)

काठमांडू: नेपाल के दूरस्थ पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को 4.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूंकप का झटका दिन में 11.13 बजे महसूस किया गया। 

इसका केंद्र धरचुला जिले के हिकिला गांव में था। पुलिस के अनुसार जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

Advertising