लव-कुश की राम कथा ने रुला दी पूरी दुनिया, लोग बोले- सबसे बेहतरीन शो

Saturday, May 02, 2020 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हो रही उत्तर रामायण इन दिनों लोगों की पहली पसंद बन गया है। इस पौराणिक शो ने पुरानी से लेकर नई पीढ़ी तक हर किसी के दिल में अपनी जगह बना ली है। उत्तर रामायण को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता नजर आ रही है। इसी का नतीजा है भगवान राम का लव कुश से मिलन होता देख सभी की आंखें नम हो गईं।


दरअसल हाल ही में जो एपिसोड प्रसारित हुआ था, उसमें लव-कुश को अपने अपने पिता के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद वह अयोध्या पहुंचे और उन्हेंने अपने पिता श्रीराम के सामने रामकथा सुनाई। लव-कुश ने अपना परिचय देते हुए मां सीता का हाल अयोध्या में श्रीराम की सभा में सुनाया, जिसको सुनने के बाद वहां बैठे लोगों की आंखों में आंसू आ गए। 


सोशल मीडिया पर उत्तर रामायण की खूब चर्चा हो रही है। लव-कुश के इस खूबसूरत भजन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रामानंद सागर द्वारा बनाया गया ये बेहतरीन शो है। लव कुश कितनी खूबसूरती से बता रहे हैं कि माता सीता के साथ कितना अन्याय हुआ है। इतना ही नहीं लोग उत्तर रामायण के जल्द खत्म होने पर भी काफी दुखी हैं। 

vasudha

Advertising