Love Jihad: सुरेश समझकर जिससे किया था प्यार, शादी के बाद वे निकला तौसीफ...

Friday, Mar 29, 2024 - 02:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लव जिहाद का मामला एक बार से सुर्ख़ियों में आ रहा है। देश के तकरीबन हर शहर में ऐसे मामले देखने को मिल जाते है। इस बार ये मामला गुजरात के खूबसूरत शहर अहमदाबाद में आया है। यहां एक महिला ने बस के कंडक्टर के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि कैसे कंडक्टर ने अपनी अपनी असली पहचान को छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद वे महिला प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन जब महिला को सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। 



सच्चाई जानने के बाद महिला सुसाइड करने रिवरफ्रंट पर पहुंची, जहां उसे लोगों द्वारा बचा लिया गया। अंत में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और लव जिहाद के एंगल से जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक मध्यवर्गीय परिवार की ये महिला अपने पति की मौत के बाद अकेली हो गई थी। महिला एक कंप्यूटर ऑपरेटर थी और  हर रोज मेघानीनगर से AMTS बस से लाल दरवाजा नौकरी के लिए जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात AMTS के एक बस कंडक्टर से हुई। यहां कंडक्टर ने खुद को सुरेश बताकर महिला से बातचीत करनी शुरू कर दी। 

दरअसल, रोज मिलने के बाद महिला को कंडक्टर ने अपना नंबर दे दिया और कहा कि अगर कोई भी किसी भी तरह की कभी भी कोई जरूरत हो तो बता देना। धिरे-धिरे उस महिला को कंडक्टर से प्यार हो गया।इसके बाद बस कंडक्टर महिला को अपने एक परिचित के घर ले गया जो कि अहमदाबाद के जुहापुर में था। इसके बाद कंडक्टर ने अपना नाम और पहचान बदलकर महिला से निकाह कर लिया और उसके साथ रहने लगा। इस दौरान महिला प्रेग्नेंट हो गई। इसके कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। जिसको उसने प्यार किया था, वो सुरेश नहीं बल्कि तौसीफ है। इतना ही नहीं वह पहले से शादीशुदा होने के साथ बच्चों का पिता भी है। इसके बाद महिला आत्महत्या करने रिवरफ्रंट पहुंच गई। 



जब वह महिला रिवरफ्रंट पर सुसाइड करने गई तो उस वक्त उसने वहां अपनी एक वीडियो भी बनाई।इस दौरान लोगों द्वारा उसे बचा लिया गया। इसके बाद महिला ने इस पूरी घटना के बारे में पुलिस को सारी जानकारी दी। फिर क्या था, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने तौसीफ को हिरासत में लेकर लव जिहाद के एंगल से जांच शुरू की है पुलिस ने तौसीफ को कोर्ट में पेश किया, जहां से 30 मार्च तक की रिमांड मिली है।

Mahima

Advertising