Horrific Road Accident: अनियंत्रित टैंकर लॉरी ने ट्रक को मारी टक्कर, दो मैकेनिकों की जिंदा जलकर मौ/त

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 09:35 AM (IST)

कन्नूर : केरल के कन्नूर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिलाथारा इलाके में देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिकों की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब एक बेकाबू टैंकर लॉरी ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में तुरंत भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आने से दोनों मैकेनिकों की जान चली गई। केरलम में कन्नूर जिले के पिलाथारा में देर रात एक टैंकर लॉरी के सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई। उसने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति मैकेनिक थे और खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि टैंकर लॉरी कथित तौर पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई जिससे आग लग गई। 

यह भी पढ़ें: 'Digital Arrest' के नाम पर 30,000 करोड़ का महाघोटाला, ED ने मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार

उसने बताया कि इस टक्कर के कारण दोनों मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि लकड़ी से लदा ट्रक आग के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

पुलिस ने बताया कि आग को टैंकर लॉरी तक फैलने से रोकने के लिए उसे घटनास्थल से तुरंत हटा दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi