अगले साल भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु,  3 जनवरी से सभी के लिए खुलेंगे दरबार

Friday, Dec 25, 2020 - 12:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर करीब नौ महीने बंद रहने के बाद आखिरकार श्री जगन्नाथ मंदिर खुल गया है। नए साल की पहली और दूसरी तारीख को बंद रहने के बाद तीसरी तारीख  यानी की  3 जनवरी 2021 को मंदिर के दरबार श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें ​​​​​:  अमित शाह ने वाजपेयी जी को किया याद, बोले- सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले को मेरा नमन
 

मार्च से बंद था मंदिर 
अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण मंदिर मध्य मार्च से बंद था। 12वीं शताब्दी के भगवान विष्णु के मंदिर के द्वार इतिहास में पहली बार भक्तों के लिए बंद किए गए थे। पुरी के कलेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि पहले तीन दिन 23,24 और 25 दिसम्बर को केवल सेवकों और उनके परिवार के सदस्यों को दर्शन करने की अनुमति थी। 26 से 31 दिसम्बर के बीच केवल पुरी के निवासी भगवान के दर्शन कर पाएंगे। 

 

 यह भी पढ़ें ​​​​​: कोरोना के बीच क्रिसमस की धूम, पीएम मोदी ने की लोगों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना

 नव वर्ष पर बंद रहेंगे दरबार 
बलवंत सिंह ने बताया कि नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के मद्देनजर एक और दो जनवरी को मंदिर को फिर बंद कर दिया जाएगा। तीन जनवरी से मंदिर के द्वार सभी श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी। पुरी के निवासियों से कोविड-19 की जांच रिपोर्ट ना मांगे जाने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों में कोरोना वायरस की स्थिति से अवगत है। इसलिए उन्हें संक्रमित ना होने की पुष्टि के लिए कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है।
 

vasudha

Advertising