लोकसभा अध्यक्ष ने गठित किया पीठासीन पैनल, दो महिलाएं भी शामिल

Friday, Jun 21, 2019 - 08:25 PM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही में सहयोग के लिए चार सदस्यों का पीठासीन अध्यक्ष पैनल बनाया है। बिरला ने शुक्रवार को सदन में बताया कि कार्यवाही में सहयोग के लिए चार सदस्यों का पैनल बनाया गया है।

इसमें रमा देवी, मीनाक्षी लेखी, किरीट पी सोलंकी तथा राजेंद्र अग्रवाल शामिल हैं। इस पैनल में सभी सदस्य भारतीय जनता पाटी के हैं। रमादेवी बिहार के शिवहर से तीसरी बार लोकसभा के लिए चुनी गयी हैं। सोलंकी गुजरात में अहमदाबाद पश्चिम से तीसरी बार लोकसभा में पहुंचे हैं। अग्रवाल मेरठ से तथा लेखी नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं। 

अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक चार सदस्य इस पैनल में शामिल किए गए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों से आग्रह किया है कि वे इसके लिए अपने सुझाव दें ताकि पीठासीन अध्यक्षों के पैनल में कुछ और नाम जोड़े जा सकें।

 

Yaspal

Advertising