लोकसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची, यूपी में दो सीटों पर बदले उम्मीदवार
Saturday, Mar 23, 2019 - 05:26 AM (IST)
नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात 35 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, छत्तीसगढ़ से 4, जम्मू-कश्मीर से 3, महाराष्ट्र से 5, ओडिशा से 2, तेलंगाना से 1, त्रिपुरा से 2 और पुडुचेरी से 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है।
The Congress Central Election Committee announces the seventh list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha pic.twitter.com/ZfJBkQ1Xi3
— Congress (@INCIndia) March 22, 2019
इसके साथ ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। मुरादाबाद की सीट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर का टिकट काटकर इमरान प्रतापगढ़िया को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बिजनौर की सीट पर इंदिरा भाटी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दकी को प्रत्याशी बनाया गया है।
Congress party releases list of 54 candidates for the elections to the legislative assembly of Odisha. Jayadev Jena to contest from Anandapur, Biplab Jena to contest from Angul. pic.twitter.com/lmQHHWkkxm
— ANI (@ANI) March 22, 2019
इसके अलावा कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के लिए भी 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें कि उड़ीसा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं।