लोकसभा चुनावः एक नजर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर

Tuesday, May 07, 2019 - 08:19 PM (IST)

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से एक है। दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट 1966 में अस्तित्व में आई थी। भाजपा से सुषमा स्वराज और मदन लाल खुराना जैसे लोकप्रिय नेता दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे हैं। भाजपा के रमेश बिधूड़ी यहां से वर्तमान सांसद हैं। कालकाजी मंदिर इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। इस संसदीय क्षेत्र में अम्बेडकर नगर, कालका जी, छत्तरपुर, तुगलकाबाद, देवली, पालम, बदरपुर, बिजवासन, महरौली, संगम विहार विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

दक्षिणी दिल्ली में मतदाताओं की संख्या
अब बात करें मतदाताओं की तो इस दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 20 लाख 60 हजार 159 है।  जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 64 हजार 448 जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 95 हजार 580 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 131 है।

2009 लोकसभा चुनाव के परिणाम पर एक नजर
2009 में इस संसदीय क्षेत्र में हुए लोकसभा चुनाव में पहले स्थान पर रहे कांग्रेस के रमेश कुमार को 3 लाख 60 हजार 278 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 2 लाख 67 हजार 59 वोट मिले थे जबकि 88 हजार 120 वोटों के साथ बसपा के कंवर सिंह तंवर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2014 लोकसभा चुनाव के परिणाम पर एक नजर
लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव पर नज़र डालें तो 2014 में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 4 लाख 97 हजार 980 वोट मिले थे। वहीं 3 लाख 90 हजार 980 वोटों के साथ आम आदमी पार्टी के देविंदर सहरावत दूसरे और 1 लाख 25 हजार 213 वोटों के साथ कांग्रेस के रमेश कुमार तीसरे पायदान पर रहे थे।

बता दें कि इस बार दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस की ओर से विजेंदर सिंह और आम आदमी पार्टी की तरफ से राघव चड्ढा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

Yaspal

Advertising