लोकसभा चुनावः एक नजर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर

Friday, May 10, 2019 - 07:33 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली की 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, जंगपुरा, ओखला, त्रिलोकपुरी, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शाहदरा विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में संजय झील पर्यटकों के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस इलाके में क्रॉस रिवर मॉल और V3S मॉल यहां के प्रमुख शॉपिंग सेंटर हैं।

2009 के चुनाव पर एक नजर
2009 में इस संसदीय क्षेत्र में हुए लोकसभा चुनाव में पहले स्थान पर रहे कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 5 लाख 18 हजार 001 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के चेतन चौहान को 2 लाख 76 हजार 948 वोट मिले थे और बसपा के मोहम्मद यूनुस 45 हजार 447 वोटों के साथ तीसरा स्थान पर रहे थे।

2019 के चुनाव पर एक नजर
अब बात करें मतदाताओं की तो इस पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 20 लाख 31 हजार 921 है।  जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 25 हजार 503 जबकि महिला वोटरों की संख्या 9 लाख 6 हजार 310 है ।  वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 108 है।

2014 के चुनाव पर एक नजर
लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव पर नज़र डालें तो 2014 में बीजेपी के महेश गिरी को 5 लाख 72 हजार 202 वोट मिले थे। वहीं आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी 3 लाख 81 हजार 739 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के संदीप दीक्षित 2 लाख 3 हजार 240 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहे थे।

बता दें कि इस बार पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से गौतम गंभीर, कांग्रेस की ओर से अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Yaspal

Advertising