लोकसभा चुनावः 313 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Friday, Apr 05, 2019 - 06:19 PM (IST)

गांधीनगरः गुजरात में लोकसभा के लिए नामांकन के अंतिम दिन 313 और विधान सभा के लिए 55 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. मुरलीकृष्ण ने गुरुवार देर रात यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि नामांकन के अंतिम दिन चार अप्रैल को लोकसभा के लिए 313 पर्चा भरने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में कच्छ (अजा सुरक्षित सीट) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरेश एन. महेश्वरी और वालजीभाई पी दनिया। बनासकांठा से भाजपा के परबतभाई एस पटेल और पंडया शशीकांत एम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के परथीभाई जी भटोण। पाटन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ठाकोर जगदीश एम और ठाकोर चंदजी टी।

अमित शाह गांधी नगर से मैदान में
महेसाणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पटेल शैलेश ए, भाजपा के पटेल शारदाबेन ए और पटेल अनिलभाई डी। साबरकांठा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ठाकोर राजेन्द्रसिंह एस और ठाकोर मेहुलबेन आर। गांधीनगर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चावडा चतुरसिंह जे और ठाकोर बणदेवजी सी। अहमदाबाद पूर्व से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गीताबेन के पटेल और किरणकुमार पटेल, भाजपा के पटेल हसमुखभाई एस और पटेल परेशभाई एच। जामनगर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कंडोरिया मुणुभाई आर और कंडोरिया भावेश ए। अमरेली से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धानाणी वर्षाबेन पी।

तीसरे चरण में होगा मतदान
भावनगर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनहरभाई एन पटेल और प्रविणभाई जी राठोड। आणंद से भाजपा के प्रतापसिंह एफ गोहेल। भरूच से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शेरखान अ पठान और परिमलसिंह एन राणा। सूरत से भाजपा के चोक्सी अजयकुमार ज, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोकभाई वी पटेल और भारती पी पटेल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव और इनके साथ ही पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना गुरुवार 28 मार्च को जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी।

एस. मुरलीकृष्ण ने बताया कि नामांकन चार अप्रैल तक हुए। आज पांच अप्रैल को इनकी जांच की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि आठ अप्रैल को अंतिम तस्वीर सामने आएगी। मतगणना 23 मई को होगी। राज्य में कुल 4.47 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 2.14 करोड़ महिलाएं हैं। चुनाव के लिए कुल 51851 मतदान केंद्र होंगे जो पिछली बार की तुलना में 6458 अधिक होंगे। 

Yaspal

Advertising