Lok Sabha Election Results: चुनावी मैदान में उतरे स्टार्स की किस्मत का फैसला आज, कंगना, अरुण गोविल किसे मिलेगी सफलता और किसे हार?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 09:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बार के चुनाव में कई शोबिज सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिसमें कंगना रनौत, अरुण गोविल वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। कंगना जहां मंडी से उम्मीदवार हैं, वहीं अरुण गोविल मेरठ से कैंडिडेट हैं।  हेमा मालिनी मथुरा से, शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से, मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से, पवन सिंह काराकाट से और मलयालम स्टार सुरेश गोपी केरल के त्रिस्सूर से चुनावी मैदान में उतरे है। 

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली मनोज तिवारी आगे
मनोज तिवारी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं. मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार हैं।

गोरखपुर से रवि किशन आगे
 गोरखपुर शहर विधानसभा में पहले रुझान में रवि किशन आगे चल रहे हैं. उनकी टक्कर समाजवादी पार्टी के काजल निषाद से है।
 
राज बब्बर को मिलेगी जीत?
 कांग्रेस की टिकट पर राज बब्बर ने हरियाणा की गुरुग्राम सीट से चुनाव लड़ा है. उनके खिलाफ बीजेपी ने राव इंद्रजीत सिंह को उतारा है।
 
त्रिस्सूर से जीतेंगे सुरेश गोपी?
 मलयालम फिल्म स्टार सुरेश गोपी केरल के त्रिस्सूर से चुनावी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वो बीजेपी के सदस्य हैं.
 
शत्रुघ्न सिन्हा को मिलेगी जीत?
 शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. वो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं।
  
पवन सिंह का राजनीति में जमेगा सिक्का?
पावर स्टार पवन सिंह भी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वो काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
 
रवि किशन-निरहुआ को मिलेगी जीत?
 भोजपुरी एक्टर रवि किशन गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. एक्टर 2019 में भी कंटेस्ट कर चुके हैं।

मेरठ से जीतेंगे अरुण गोविल?
 रामायण शो फेम अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है. रामायण शो में राम बनकर अरुण ने लोगों का दिल जीता. आज भी लोग उन्हें पूजते हैं।
 
 कंगना लगाएंगी जीत का परचम?
 कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट के लिए चुना गया है. उनकी टक्कर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है. कंगना का कहना है अगर वो चुनाव जीतीं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी, एक ही जगह फोकस करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News