लोकसभा चुनाव 2019: सिक्किम में साथ लड़ेगी भाजपा और एसकेएम

Friday, Mar 08, 2019 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सियासी जोड़-तोड़ का खेल जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बताया कि सिकिम्म में भाजपा और एसकेएम, लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में साथ होंगे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) वर्तमान में सिक्किम की मुख्य विपक्षी पार्टी है।

सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में फैसला लिया जाएगा। माधव ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में एसकेएम अध्यक्ष पीएस गोले और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को तमाम पार्टी नेताओं के साथ भी गठबंधन पर बातचीत हुई। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर निर्णय हो चुका है। अब अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे पर भी आधिकारिक सूचना आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सिकिम्म में 2019 में ही लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं।


 

 

Yaspal

Advertising