लोकसभा चुनावः एक नजर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर

Thursday, May 09, 2019 - 07:02 PM (IST)

नई दिल्लीः पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली की 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया और यहां पहली बार लोकसभा निर्वाचन के लिए 2009 में मतदान हुआ।  इस संसदीय क्षेत्र में मादीपुर, राजौरी गार्डन, जनकपुरी, द्वारका, विकासपुरी, मटिआला, हरि नगर, उत्तम नगर, नजफगढ़, तिलक नगर विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

2019 के चुनाव पर एक नजर
अब बात करें मतदाताओं की तो इस पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 23 लाख 59 हजार 915 है।  जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 72 हजार 792 जबकि महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 87 हजार 37 है ।  वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 86 है।

2009 के चुनाव पर एक नजर
2009 में इस संसदीय क्षेत्र में हुए लोकसभा चुनाव में पहले स्थान पर रहे कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 4 लाख 79 हजार 899 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के प्रोफेसर जगदीश मुखी को 3 लाख 50 हजार 889 वोट मिले थे और बसपा के दीपक भारद्वाज 36,089 वोटों के साथ तीसरा स्थान पर रहे थे। 

2014 के चुनाव पर एक नजर
लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव पर नज़र डालें तो 2014 में बीजेपी के प्रवेश वर्मा को 6 लाख 51 हजार 395 वोट मिले थे।  वहीं आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह 3 लाख 82 हजार 809 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के महाबल मिश्रा 1 लाख 93 हजार 266 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहे थे।

बता दें कि इस बार पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रवेश वर्मा, कांग्रेस की ओर से महाबल मिश्रा और आम आदमी पार्टी की तरफ से बलबीर सिंह जाखड़ को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

Yaspal

Advertising