Lohri 2025: लोहड़ी पर दान से घर में आएगी खुशहाली, जानिए क्या-क्या दान करें
punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2025 - 08:15 PM (IST)
नेशनल डेस्क : नए साल के बाद पहला बड़ा त्योहार लोहड़ी होता है, जिसे पंजाबी समुदाय बड़े धूमधाम से मनाता है। यह त्योहार खासतौर पर अच्छे फसल और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले, यानी 13 जनवरी को मनाई जाएगी।
इस दिन लोग रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर लकड़ियों का ढेर लगाकर आग जलाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं। इस आग में तिल, गुड़, और मूंगफली का प्रसाद अर्पित किया जाता है और महिलाएं लोक गीत गाती हैं। लोहड़ी के दिन दान का भी खास महत्व है। इस दिन दान करने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।
लोहड़ी पर क्या दान करें
तिल और गुड़ का दान : लोहड़ी के दिन तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है, साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
गेहूं का दान : इस दिन गेहूं को लाल रंग के कपड़े में बांधकर ब्राह्मण को दान देने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और आर्थिक हालत मजबूत होती है।
रेवड़ी और मक्के का दान : लोहड़ी के दिन गरीब कन्याओं को रेवड़ी का दान करें, जिससे घर में हमेशा धन का भंडार बना रहता है। इसके अलावा, मक्के का दान भी किया जाता है।
