लॉकडाउन: 'भगवान राम' भी पूरे परिवार के साथ देख रहे 'रामायण', लोग बोले- अद्भुत दृश्य

Tuesday, Mar 31, 2020 - 10:28 AM (IST)

नेशनल डेस्कः लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन को देखते हुए दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल पर 33 साल बाद रामानंद सागर द्वारा बनाए गए टीवी शो रामायण की वापसी हुई है। 28 मार्च से रोज सुबह 9 और रात को 9 बजे दूरदर्शन पर इस शो का प्रसारण हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अरुण गोविल अपने पूरे परिवार के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल का पूरा परिवार एक साथ बैठ कर रामायण देख रहा है। इस फोटो को खूब पंसद और शेयर किया जा रहा है। लोग इस फोटो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि क्या अद्भुत दृश्य है, भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं।

वहीं दीपिका चिखलिया ने भी खुद अपना एक वीडियो शेेयर किया था जिसमें एक बड़ी स्क्रीन में रामायण चल रही थी, इस पर दीपिका ने कहा था कि वे भी रामायण देख रही हैं,  क्योंकि मैं भी इसे फिर से देखना चाहती हूं, आप सब लोग भी देखिए और इससे कुछ सीखिएगा। बता दें कि रामायण में अरुण गोविल ने भगवान श्री राम और दीपिका चिखलिया ने मां सीता का किरदार निभाया था। दोनों ने अपने किरदार इतने बाखूबी निबाए थे कि 90 के दशक में घर-घर उनको भगवान की तरह ही पूजा जाता था। उस समय में रामायण ने  टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बता दें कि इन दिनों दूरदर्शन पर रामायण के अलावा महाभारत भी री-टेलीकास्ट हुआ है। रामायण के बाद महाभारत ही था जिसने लोगों पर अपना असर छोड़ा था।

Seema Sharma

Advertising