19 बार कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 22 वर्षीय युवक निकला निगेटिव, हैरान रह गए डॉक्टर

Tuesday, Apr 28, 2020 - 10:34 AM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में कोरोना का खौफ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में कुल 29,435 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। देश में एक्टिव केस 21632 हैं और 934 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6868 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं कोच्चि के अस्पताल में उस समय डॉक्टरों के हैरान रह गए जब  19 बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बाद 22 वर्षीय व्यक्ति की कोरेाना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

दरअसल  कोविड-19 का यह मरीज पिछले महीने लंदन से लौटा था। उसे सोमवार (27 अप्रैल) को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले दो परीक्षणों में दो बार निगेटिव होने से पहले युवक के नमूने 19 बार पॉजिटिव आए थे। वह अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती होने के 36वें दिन नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुआ। इतनी 

मलप्पुरम के मूल निवासी युवक शारजाह के रास्ते लंदन से यहां आने पर कोविड-19 के लक्षणों से ग्रस्त पाया गया था और इस व्यक्ति को 18 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ थॉमस मैथ्यू ने लंबे उपचार के दौरान युवक द्वारा प्रदर्शित साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवक को बेहतर उपचार के अलावा पूरा मानसिक समर्थन भी दिया गया।

 दुनिया में मरने वालों की संख्या दो लाख आठ हजार से ज्यादा
वहीं, कोरोना वायरस से दुनिया में मरने वालों की संख्या दो लाख आठ हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें से दो तिहाई यूरोप से हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौत की बात करें तो अमेरिका में 55 हजार से ज्यादा लोग अब तक मर चुके हैं।
 

Anil dev

Advertising