लॉकडाउन में लड़के ने मनाया अजीबोगरीब तरीके से जन्मदिन, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आप हंसी

Tuesday, Apr 07, 2020 - 05:45 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर भारत समते पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है।  लोग नए वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से सामाजिक रूप से दूरी बनाए हुए हैं  इसके बीच, लोग शादी और जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स केक के सामने मास्क लगाकर बैठा है। मोमबत्ती को फूकने की जगह वो हेयरड्रायर से मोमबत्तियों को बुझाता है। सामने कई लेपटॉप रखे हैं, जिसमें उनके दोस्त वीडियो कॉल पर नजर आ रहे हैं। वो उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। 

आपको बतां दे कि देश में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई। और अब तक कोरोना से 111 लोगों की मौत हो गई है तथा एक प्रवासी व्यक्ति समेत 319 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं सरकार लगातार लोगों को घर रहने की अपील कर रही है। 

 

Anil dev

Advertising