लॉकडाउन के कारण इकलौते बेटे ने वीडियो कॉलिंग के जरिए किए पिता के अंतिम दर्शन, पोतों ने दी मुखाग्नि

Monday, Apr 13, 2020 - 05:30 PM (IST)

कोटा: देश में कोरोना के लिए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 796 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 35 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 308 पर पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के उदयपुर में दिल को पसीज देने वाली घटना देखने को मिली जहां लॉकडाउन के कारण बेटा मुंबई से मुखाग्नि देने नहीं आ सका। इकलौते बेटे ने मुंबई से वीडियो कॉलिंग के जरिए पिता के अंतिम दर्शन किए। ॉ


पोतों ने दी दादा को मुखाग्नि
जानकारी  मुताबिक उदयपुर जिले के जयसमंद (वीरपुरा) गांव मे शनिवार को पन्नालाल नाम के एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनका इकलौता बेटा सूरजमल 900 किलाेमीटर दूर मुंबई में लॉकडाउन में फंसा है। ऐसे में बेटे ने रविवार सुबह वीडियो कॉल करके पिता के अंतिम दर्शन किए। बेटे की गैरमौजूदगी में पन्नालाल को उनके पोतों ने मुखाग्नि दी। 
 

महाराष्ट्र में 49 लोगों की मौत 
देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 9152 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 71 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना संक्रमित 716 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1985 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 149 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 22 लोगों की मौत हुई और 224 लोग संक्रमित हुए हैं।

Anil dev

Advertising