कोरोना के कहर की 5 ऐसी तस्वीरें जो सदियों तक रहेंगी याद

Saturday, Apr 11, 2020 - 12:23 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया ग्रस्त है।  दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दनियाभर में इस महामारी से अबतक 16 लाख 99 हजार 632 लोग संक्रमित है। वहीं अबतक 1,02,737 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से करीब 80 हजार लोगों की मौत यूरोप में हुई है। वहीं इस महामारी की कुछ ऐसी दर्दनाक तस्वीरें सामने आई है लोगो को सदियों याद रखी जाएंगी। आईए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर...
 

कोरोना मरीजों का इलाज कर रही ये मेडिकल फाइटर्स को हर दिन आधा घंटा लगता है अपने चेहरे के उन जख्मों की मरहम पट्‌टी करने में जो इन्हें लंबे घंटों तक प्रोटेक्टिव मास्क पहनने की वजह से मिले हैं।

 

मक्का की मस्जिद में काबा को सउदी अरब की पवित्रतम जगह माना जाता है। कोरोना वायरस के चलते इलाके को स्टरलाइजेशन के लिए खाली करवाया था। इसी के साथ सालभर यहां होने वाले उम्रह को भी रोक दिया गया है। इस इलाके के खाली होने का ये इतिहास का संभवत: पहला मौका था।  

 

कोरोना कहर के बाद संडे मास के लिए ग्युसियानो इटली के मेंबर्स ने अपनी तस्वीरें भेजी थीं। रिलीजियस सर्विस जब शुरू हुई तो उसका ऑनलाइन वीडियो लोगों के घरों तक स्ट्रीम किया गया।

 

ड्रोन से ली यह तस्वीर न्यूयॉर्क के हर्ट आइलैंड की है जहां डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन बड़ी संख्या में शवों को दफनाने का काम कर रही है। न्यूयॉर्क में अब तक 1.5 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं । 

 

चीन के शहर वुहान से शुरू हुई कोरोना वायसर ने पूरी दुनिया में कहर मचा कर रखा है। जब वहां के सभी कोरोना वायरस पेशेंट डिस्चार्ज होकर चले गए तो मेडिकल स्टाफ ने इस अंदाज में खुशियां मनाईं।

Anil dev

Advertising