MoRTH का बड़ा फैसला- 1 अप्रैल 2027 से टिपर-डंपर पर अनिवार्य होगा ऑटोमेटेड कवर
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 12:12 PM (IST)
MoRTH: भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार 1 अप्रैल, 2027 से सार्वजनिक सड़कों पर चलने वाले सभी टिपर और डंपर के लिए ऑटोमेटेड या मशीनीकृत लोड-बॉडी कवरिंग सिस्टम लगाना जरुरी होगा। यह नया नियम सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (बारहवां संशोधन) नियम, 2026 के तहत अधिसूचित है और इसे बनाने का मकसद सामान गिरने और धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकना है। जानकारी के लिए बता दें कि इसे 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जाएगा। इसके तहत कवरिंग सिस्टम को इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल, हाइड्रोलिक या मैकेनिकल तरीके से चलाया जा सकता है। गाड़ी चलाते समय अगर कवर खुला या ठीक से बंद नहीं है, तो ड्राइवर के केबिन में चेतावनी देने वाला ऑडियो-विज़ुअल इंडिकेटर होना ज़रूरी है। संशोधित नियम 93 के तहत, कवरिंग हार्डवेयर को गाड़ी की कुल ऊंचाई की गणना में शामिल करने से कानूनी छूट दी गई है, ताकि सामान रखने की क्षमता बनी रहे।
