14 करोड़ पैन आधार से हुए लिंक

Wednesday, Dec 13, 2017 - 04:19 AM (IST)

नई दिल्ली: अब तक 14 करोड़ से अधिक स्थायी खाता संख्या पैन को आधार से लिंक किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही लगभग 41 प्रतिशत पैन को आधार से सम्बद्ध कर दिया गया है। 

देश में लगभग 33 करोड़ पैन कार्ड जारी किए गए हैं जबकि आधार लगभग 115 करोड़ लोगों के बने हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक 41 करोड़ से अधिक पैन को आधार से जोड़ा गया है। इन्हें आपस में जोडऩे का काम चल रहा है।’’ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सी.बी.डी.टी.) ने पैन को आधार से जोडऩे की अवधि अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दी है।  

Advertising