राजोरी में आसमानी बिजली का कहर, एक व्यक्ति की मौत, पांच मवेशी भी मरे

Saturday, Jun 22, 2019 - 12:13 PM (IST)

 राजोरी : बीती रात आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में उसकी पांच बकरियां भी मारी गईं। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आसमानी बिजली टूटकर एक कच्चे मकान पर गिरी और जोर की आवाज से वापस चली गई। घटना द्रहाल तहसील की है। मृतक की पहचान अब्दुल्ल्ल रजाक पुत्र लाल हुसैन के तौर पर हुई है। घायल व्यक्ति का नाम तसवर हुसैन पुत्र सजावल हुसैन है और दोनों ही द्रहाल के बरी गांव के रहने वाले हैं।


पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है। उन्होंने हादसा कल रात का है जब आसमानी बिजली गिरी। पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घायल व्यक्ति का इलाज राजोरी के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising