दिल्ली को आज मिल सकती है उमस भरी गर्मी से राहत, हल्की बारिश का अनुमान

Wednesday, Jul 31, 2019 - 03:09 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 63 और 88 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

Seema Sharma

Advertising