दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, गर्मी से मिली राहत; मौसम हुआ सुहाना

Friday, May 17, 2019 - 11:04 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में बारिश से पहले दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहें और अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 2.44 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 7.6 मिमी बारिश पालम में हुई और शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर यातायात बाधित भी हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार रात में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर में वायु की गुणवत्ता खराब रही। शहर में शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: 24 और 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

 

Seema Sharma

Advertising