लिफ्ट देने के बहाने कॉल सेंटर की महिला से गैंगरेप

Tuesday, Oct 06, 2015 - 09:20 AM (IST)

बेंगलूरू: दक्षिण पूर्वी बेंगलूरू में कॉल सेंटर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से 2 लोगों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। नगर पुलिस आयुक्त एनएस मेघारिख ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली एक महिला से यहां 3 अक्तूबर की रात कथित सामूहिक बलात्कार किया गया।  


पुलिस के अनुसार घटना तब हुई जब मध्य प्रदेश निवासी महिला रात 10 बजे के करीब घर जाने के लिए परिवहन का इंतजार कर रही थी। तभी दोनों आरोपियों ने अपना वाहन रोका और उसे उसके गंतव्य तक पहुंचाने की पेशकश की। पुलिस के अनुसार महिला को दोनों आरोपी एकांत स्थान पर ले गए और उससे बलात्कार किया। बाद में उन्होंने उसे दक्षिण पूर्वी बेंगलूरू के मदीवाला क्षेत्र में छोड़ दिया। 

Advertising