कश्मीर में दो दिन  की हड़ताल के बाद   सामान्य हुई जिन्दगी

Saturday, Sep 01, 2018 - 06:24 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में अलगाववादियों की दो दिन की हड़ताल के बाद शनिवार को आम जनजीवन सामान्य हो गया। अलगाववादियों ने संविधान के अनुच्छेद 35-ए की वैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दिये जाने के खिलाफ  हड़ताल का आह्वान किया था। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर के बाहर के लोगों को राज्य में कोई अचल संपत्ति हासिल करने से रोकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद आज व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें, स्कूल और कॉलेज खुले।


कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने के लिए प्रशासन ने यहां शहर के सात पुलिस थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लगाई थी। अलगाववादी संगठनों के सांझा मंच संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जे.आर.एल.) ने हड़ताल का आह्वान किया था और इसे बार एसोसिएशन, ट्रांसपोर्टर्स एवं व्यापारिक संस्थाओं समेत विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया था। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कल इस मामले की सुनवाई आगामी जनवरी तक टाल दी है।
 

Monika Jamwal

Advertising