उप राज्यपाल ने गुर्जर-बकरवाल खानाबदोश समुदाय के सहज मौसमी प्रवास का दिया आश्वासन

Thursday, Apr 01, 2021 - 09:17 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुर्जर-बकरवाल खानाबदोश समुदाय के सहज मौसमी प्रवास का आश्वासन दिया और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल ने यहां राजभवन में गुर्जर-बकरवाल समुदाय के 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। साथ ही उनके मुद्दों एवं शिकायतों के त्वरित समाधान की बात कही।

 

सिन्हा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उपायुक्तों और पुलिस विभाग को खानाबदोश समुदाय को अपने पशुधन के साथ सहज मौसमी प्रवास सुनिश्चित करने के बाबत सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

उपराज्यपाल को अवगत कराया गया कि मौसमी प्रवास के दौरान खानाबदोश समुदाय को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

Monika Jamwal

Advertising