बिहार में शिक्षा का गिरता स्तर है चिंता का विषयः उपेंद्र कुशवाहा

Sunday, Jul 02, 2017 - 01:54 PM (IST)

मधुबनी : लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आक्रोश दिखाओ शिक्षा बचाओ अभियान का उद्घाटन किया। उनका कहना है कि यह अभियान बिहार के बच्चों के मौलिक अधिकार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बिहार मेंं गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था पर दुख व्यक्त किया है। उनके अनुसार बिहार मेंं दो तरह की शिक्षा व्यवस्था चल रही है। सरकारी स्कूल मेंं पढ़ने वाला बच्चों को परीक्षा से तीन माह पूर्व किताबें उपलब्ध करवाई जाती है, प्राइवेट स्कूल मेंं नामांकण के साथ ही बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जाती है।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार मेें किसानों, मजदूरों, गरीबों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। शिक्षा मेंं सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाले आयोग का गठन किया जाना चाहिए और सुयोग्य शिक्षकों को रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम मेंं युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फजल इमान मल्लिक, मो. कमरान, मनोज कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उषा सिंह, कीर्तन प्रसाद सिंह भी शामिल हुए। 

Advertising