अमित शाह की रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

Friday, Aug 10, 2018 - 10:55 PM (IST)

कोलकाताः असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा कल विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में आने वाले और फिर यहां से वापस जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहें।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय डे को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

Yaspal

Advertising