चलिये संसद तक लेकर चलते हैं डोगरों की आवाज को : चौधरी लाल सिंह

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:50 PM (IST)

जम्मू : पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि एक बार फिर समय आ गया है कि डोगरों की ताकत दिखानी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से सीबीआई जांच की मांग कर रहे है डोगरों को अब अपनी सही एकता दिखानी है और उनकी आवाज को संसद तक पहुंचाना है। लाल सिंह ने कहा कि कश्मीर केन्द्रित एजेंडा अब नहीं चलने दिया जाएगा क्योंकि जो चुने जाते हैं वे न सिर्फ कश्मीर के लिए ही काम करते हैं बल्कि उन्हीं की सोचते हैं।


चुनाव प्रचार करते हुये डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि डोगरे अपने नेता को चुनें और अपनी बात मनवाएं। संगठन जम्मू की दोनों संसदीय सीटों पर अपने नेताओं से चुनाव लड़वा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और सिर्फ  जम्मू की वजह से है। जम्मू के लोग देशप्रेमी हैं पर उनकी हमेशा अनेदखी हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र हमेशा से कश्मीर प्रेमी रहा है और कश्मीरी नेताओं का सहयोग करता रहा है जबकि जम्मू के लोग देश की खातिर कुर्बान होते रहे। सिंह ने कहा कि अब बहुत हो गया, अब डोगरा जाग गया है और अपने अधिकार के लिए लड़ेगा भी और जीतेगा भी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News