किश्तवाड़ में सडक़ पर घूम रहा था तेंदुआ, लोगों के उड़े होश और कुछ ने ली तस्वीरें

Monday, Jun 24, 2019 - 07:12 PM (IST)

जम्मू : किश्तवाड़-अनंतनाग मुख्य सडक़ मार्ग पर आज उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब पास के एक जंगल से तेंदुआ सडक़ पर उतर आया। तेंदुए को देखकर जहां एक तरफ लोगों में डर दिखा वहीं कुछ लोग तस्वीरें खींचते भी दिखे। हांलाकि वाहन चालकों ने अपीनी-अपनी गाड़ी के शीशे बंद करके ही वहां से निकलने में भलाई समझी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ काफी देर सडक़ पर घूमता रहा और लोग भी बंद गाडिय़ों से उसकी मस्ती देखते रहे।


कुछ लोगों ने तेंदुए की वीडियो भी बनाई। इसी दौरान वन विभाग को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार विभाग के कर्मचारियों ने कई बार उस पर जाल डाला पर तेंदुआ हाथ नहीं लगा और बाद में कड़ मेहनत के बाद उसे पकड़ा गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही रोड पर ट्रेफिक सुचारू हो पाया।  

Monika Jamwal

Advertising