घर में दबे पांव घुसकर कुत्ते पर झपट पड़ा तेंदुआ, CCTV मै कैद हुई खौफनाक घटना

Wednesday, Oct 16, 2019 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई खौफ मे आ गया है। दरअसल यह तेंदुआ दबे पांव एक घर में घुस आया और बड़ी ही चालाकी के साथ कुत्ते पर हमला बोल दिया। 

 

वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ एक घर के अंदर घुसता है और अपने सामने एक कुत्ते को सोया हुआ देख आगे बढ़ता है। जैसे वह शिकार के लिए कुत्ते पर झपटा मारता है तो वह तेंदुआ से बचने के लिए भाग जाता है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह तेंदुआ कुत्ते के पीछे दौड़ पड़ता है। 

 

यह खौफनाक घटना घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब घर के सदस्यों ने इस वीडियो को देखा तो वह हैरान रह गए जिसके बाद उन्होंने वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन अधिकारियों ने पड़ोस  में तेंदुए की खोज शुरू कर दी लेकिन खोज के दौरान उन्हें तेंदुआ नहीं मिला। इस वीडियो को Dr. PM Dhakate ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसको करीब 7 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।


 

vasudha

Advertising