महात्मा गांधी जयंती के मौके पर लेह में लहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी का ''तिरंगा''

Saturday, Oct 02, 2021 - 02:29 PM (IST)

लेह- आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर लेह में दुनिया का सबसे बड़ा खादी का 'तिरंगा' लहराया गया। बता दें कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है। दरअसल, लेह में ‘खादी’ से बनकर तैयार हुए दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया गया।  देशभर में शनिवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता की जयंती मनाई जा रही है।ऐसे मौके पर जहां  राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी वहीं लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके माथुर ने शनिवार को केंद्रशासित प्रदेश में खादी से बने तिरंगे का आरोहन किया बता दें कि खादी को महात्मा गांधी का पर्याय भी माना जाता है। 
 

जानिए इस विशाल तिरंगे की खासियत
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है। ध्वज 1000 किलो वजनी है।  दो दिनों के लद्दाख दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उनके साथ कई बड़े सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


 मैं इस भाव को सलाम करता हूं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे मौके पर ट्वीट कर कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है कि गांधी जी की जयंती पर दुनिया का सबसे बड़े खादी के तिरंगे का अनावरण लेह में हुआ,  मैं इस भाव को सलाम करता हूं, जो बापू के पुण्य स्मरण करता है, भारतीय कारीगरों को बढ़ावा देता है और देश को सम्मानित भी करता है।
 

 

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को यहां महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण करेंगे। खास बात यह है कि राष्ट्रपति की जयंती के मौके पर प्रशासन तीन दिन का उत्सव मना रहा है, जिसका आज समापन 2 अक्टूबर को होगा। 

Anu Malhotra

Advertising