ताजमहल को पीछे छोड़ कुतुबमीनार बना सबसे पसंदीदा स्मारक स्थल, विदेशी पर्यटकों का लगा मेला

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 10:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली का कुतुबमीनार विदेशी पर्यटकों द्वारा दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला स्मारक बन गया है। इस मामले में कुतुबमीनार ने आगरा के किले को भी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) के डेटा के अनुसार, 2023-24 में कुतुबमीनार को देखने के लिए 2.2 लाख विदेशी पर्यटक आए। यह 2022 की तुलना में 90% ज्यादा है।

जबकि, आगरा किले को देखने के लिए 2.18 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। कुतुबमीनार देखने आने वाले देश के सैलानियों की संख्या भी 2022 की तुलना में 73.1% बढ़ी है। यह 2023 में 31.20 लाख पहुंच गई। जबकि, 2023 में आगरा के किले को देखने वाले घरेलू सैलानियों की संख्या 2022 की तुलना में 18% घटकर 14.10 लाख रही। 6.81 लाख विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर ताजमहल पहले स्थान पर है।

कुतुब में इसलिए बढ़े विदेशी पर्यटक 
ट्रैवल एजेंट कुतुबमीनार की नई लोकप्रियता का श्रेय इसके बेहतर रखरखाव, पर्याप्त पार्किंग, बेहतरीन रेस्तरां, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया और लेजर लाइट शो को देते हैं। 

चांद बावड़ी के लिए 144% सैलानी बढ़े
राजस्थान के दौसा में अभानेरी गांव में स्थित चांद बावड़ी को देखने आने वाले विदेशी पर्यटक एक साल में सबसे ज्यादा 144% बढ़ गए। इसने फतेहपुर सीकरी को पीछे छोड़ा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News