विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें

Thursday, Jan 10, 2019 - 01:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क (मनोज कुमार झा): हर साल 10 जनवरी को पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस (International Hindi Day) मनाया जाता है। दुनिया भर में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी, 2006 को वर्ल्ड हिंदी डे (World Hindi Day) मनाए जाने की घोषणा की थी।


 

हिंदी दिवस से जुड़ी दिलचस्प बातें

  • दुनियाभर में चीनी भाषा के बाद सबसे ज्यादा करीब 54 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं।
  • दुनिया के करीब 130 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।
  • भारत में हिन्दी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है।
  • हिन्दी में हर साल 10,000 से ज्यादा नई किताबें छपती हैं।
  • हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का दुनिया भर में नाम है। बॉलीवुड में हर साल 1,500 से ज्यादा हिंदी फिल्में बनती हैं।
  • पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में हिन्दी बोली जाती है।
  • विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिन्दी विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।



इसके अलावा 14 सितंबर को भारत में हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा में यह निर्णय लिया था कि भारत की राजभाषा हिन्दी होगी। इसका मतलब है कि राजकीय कार्यों में हिन्दी को सर्वोपरि महत्व दिया जाएगा। वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

shukdev

Advertising