ईस्ट गोदावरी जिले में गैस पाइपलाइन से रिसाव, 1 किमी का इलाका कराया खाली

Sunday, Feb 02, 2020 - 07:50 PM (IST)

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में गैस पाइपलाइन में रिसाव की खबर है। गैस रिसाव के बाद आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और चारों ओर अफता-तफरी का माहौल है। एहतियाती तौर पर प्रशासन ने वुप्पोडी के कतरेनीकोना जोन में 1 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले गांवों को खाली करा लिया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। यह पाइपलाइन ओएनजीसी की बताई जा रही है। 

shukdev

Advertising