कश्मीरी बच्चों को जिहाद का पाठ पढ़ाने वाले पहले अपने घरों को संभाले : राजनाथ सिंह

Saturday, Mar 17, 2018 - 04:53 PM (IST)

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के जिहादियों को कड़ा सन्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो कुर्सियो पर बैठकर बच्चों को जिहाद की शिक्षा दे रहे हैं। वे लोग अपने घरों और बच्चों को संभाले क्योंकि कश्मीर के बच्चे हमारे हैं। उन्हें जिहाद न पढ़ाएं। राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के बच्चों की जिन्दगी से कुछ स्वार्थी लोग खेल रहे हैं। यह वे लीडर हैं जो दूसरे के बच्चों को जिहादी बना रहे हैं पर वे पहले अपने घरों में झांके और अपने बच्चों को जिहाद सिखाएं।


गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद से न तो पहले किसी का भला हुआ है और न ही आगे होगा। भारत सरकार कश्मीर से आतंकवाद का समूल नाश करने को प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना में करीब नौ हजार बच्चों का नाम शामिल है। बच्चे बेकसूर हैं। बहकावे में आकर उन्होंने ऐसा किया है। मैने कहा कि उन बच्चों पर सारे मामले हटा लिए जाएं।


पड़ोसी से चाहते हैं बेहत्तर रिश्ता
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के साथ बेहत्तर रिश्ते की कामना की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पड़ोसी के साथ हमारे रिश्ते बेहत्तर हों। उन्होंने कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा अहम है। भविष्य में तस्वीर बदलेगी। सिंह ने कहा कि तरक्की वही मुल्क कर सकता है जिसके सामने इस तरह की समस्या न हो और विश्व के उन मुल्कों को एक होने की आवश्यकता है जो आतंकवाद या आतंरिक सुरक्षा के मुद्दों से जूझ रहे हैं। सिंह एक न्यूज 18 के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 

Punjab Kesari

Advertising