न‍ित‍िन गडकरी के कार्यक्रम में सोते रहे नेता और अफसर, फोटो वायरल

Tuesday, Sep 12, 2017 - 03:34 PM (IST)

रांचीः झारखंड में रघुवर सरकार के एक हजार दिन पूरे होने के अवसर पर सोमवार को रांची में 55 सौ करोड़ रुपए की आधारभूत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिहवन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में नौ नेशनल हाईवे का शिलान्यास किया। इसकी लागत 2500 करोड़ रुपए है। इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

गडकरी के संबोधन के समय कई मंत्री और ऑफिसर्स सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। दरअसल इन तस्वीरों को वहां के एक स्थानीय अखबार के संपादक विजय पाठक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें गडकरी ने अपने दौरे के दौरान रांची में 333 करोड़ रुपए की लागत से बने चास-रामगढ़ नेशनल हाईवे का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन रांची के विधानसभा मैदान में हुआ।

 

Advertising